1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सबसे ज्यादा परमाणु बम किस देश के पास हैं? भारत और पाकिस्तान के बीच है इतने बम का अंतर

सबसे ज्यादा परमाणु बम किस देश के पास हैं? भारत और पाकिस्तान के बीच है इतने बम का अंतर

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी जो स्थिति बनी हुई है उसे देख कई लोगों के दिमाग में यह ख्याल भी आ रहा होगा कि कहीं परमाणु युद्ध की स्थिति न बन जाए। आइए फिर आपको बताते हैं कि किस देश के पास कितने परमाणु बम हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO किस देश के पास हैं सबसे ज्यादा परमाणु बम?

अप्रैल महीने की 22 तारीख को कुछ आतंकियों ने भारत में घुसकर पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। आतंकी हमले के बाद भारत ने इसका बदला लिया और पाकिस्तान एवं पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। उस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जानें की खबर आई। भारत की इस प्रतिक्रिया से पाकिस्तान बौखला गया और उसने हमला शुरू कर दिया। भारतीय सेना उसके सभी हमलों को नाकाम कर रही है और अभी स्थिति तनाव की है। इसी बीच लोगों के मन में यह सवाल तो आ ही रहे होंगे कि दोनों देशों के बीच कहीं परमाणु युद्ध न हो जाए। आइए फिर आपको बताते हैं कि सबसे ज्यादा परमाणु बम किसके पास और भारत-पाकिस्तान के पास मौजूदा परमाणु बम में कितना अंतर है।

इस देश के पास हैं सबसे ज्यादा परमाणु बम

जब कभी भी परमाणु की बात होती है तो यह सवाल दिमाग में आता ही है कि सबसे ज्यादा परमाणु बम किस देश के पास है। आपको बता दें कि FAS (फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट) वेबसाइट के मुताबिक सबसे ज्यादा परमाणु बम रूस के पास है। रूस के पास 5449 परमाणु बम हैं और इसमें से 1150 बम रिटायर्ड हैं। दूसरे नंबर पर US है जिसके पास 5277 परमाणु बम हैं और इसमें से 1577 रिटायर्ड हैं। तीसरे नंबर पर 600 परमाणु बम के साथ चीन आता है और चौथे नंबर पर फ्रांस है जिसके पास 225 परमाणु बम हैं। पांचवें नंबर पर UK है जिसके पास कुल 225 परमाणु बम हैं।

इंडिया और पाकिस्तान के बीच इतना अंतर

सबसे ज्यादा परमाणु बम होने की लिस्ट में छठे नंबर 180 परमाणु बमों के साथ भारत आता है और भारत के बाद जो देश आता है उसके पास 170 परमाणु बम हैं। जिस देश के पास 170 परमाणु बम हैं वो कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान है। इस हिसाब से दोनों देशों के बीच में 10 परमाणु बमों का अंतर है। इस लिस्ट में अगले नंबर पर इजरायल है जिसके पास 90 परमाणु बम हैं और उसके बाद नॉर्थ कोरिया आता है जिसके पास 50 परमाणु बम हैं। आपको यह बताते चलें कि परमाणु बमों की संख्या अनुमानित है क्योंकि कई बार कुछ देश परमाणु बमों की सही संख्या नहीं बताते हैं।

ये भी पढ़ें-

Explainer: सिर्फ S-400 नहीं, ये सिस्टम्स भी हैं भारत के एयर डिफेंस की शान, यहां देखें लिस्ट

Latest World News