A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लाओस में नौका दुर्घटना, 10 बच्चों की मौत

लाओस में नौका दुर्घटना, 10 बच्चों की मौत

वियनतियाने: लाओस में मंगलवार सुबह नौका डूबने से प्राथमिक स्कूल के 10 बच्चे लापता हो गए। इन बच्चों की मौत हो जाने का अंदेशा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक,

लाओस में नौका...- India TV Hindi
लाओस में नौका दुर्घटना, 10 बच्चों की मौत

वियनतियाने: लाओस में मंगलवार सुबह नौका डूबने से प्राथमिक स्कूल के 10 बच्चे लापता हो गए। इन बच्चों की मौत हो जाने का अंदेशा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नौका में पांचवीं कक्षा के 35 छात्र, चार शिक्षक और एक चालक दल का सदस्य सवार था। वियनतियाने से लगभग 60 किलोमीटर दूर पाक-नगुम जिले में नाम नगुम नदी को पार करने का प्रयास करने के दौरान नौका डूब गई। इन लापता 10 बच्चों की मौत हो जाने का अंदेशा है।

खबरों में यह भी कहा गया है कि किसी भी यात्री ने जीवनरक्षक जैकेट नहीं पहनी थी और नौका में 15 से से ज्यादा लोग सवार थे।

Latest World News