1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में गिरफ्तार हुए तमिलनाडु निवासी 10 भारतीय मछुआरे

श्रीलंका में गिरफ्तार हुए तमिलनाडु निवासी 10 भारतीय मछुआरे

श्रीलंका ने गुरुवार को 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। इन्हें श्रीलंका की जलसीमा में दाखिल होने पर गिरफ्तार किया गया है।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

कोलंबो: श्रीलंका ने गुरुवार को 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। इन्हें श्रीलंका की जलसीमा में दाखिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘इन गिरफ्तार किए गए मछुआरों और उनके ट्रॉलर को नौसेना के अड्डे ले जाया गया हैं। उन्हें जाफना में स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।’

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस सप्ताह की शुरुआत में श्रीलंका ने भारत से लंबे समय से चले आ रहे मत्स्य विवादों को सुलझाने का आग्रह किया था। भारत और श्रीलंका समुद्र की एक बारीक पट्टी से विभाजित हैं। श्रीलंका सामान्यतौर पर अपनी जलसीमा में मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करता रहता है।

Latest World News