1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: भूस्खलन के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत, 17 लापता

चीन: भूस्खलन के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत, 17 लापता

बीजिंग: पूर्वी चीन में झेजियांग प्रांत के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है। यह भूस्खलन मेगी तूफान के कारण आया था।

china landslide- India TV Hindi
china landslide

बीजिंग: पूर्वी चीन में झेजियांग प्रांत के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है। यह भूस्खलन मेगी तूफान के कारण आया था। इस तूफान के कारण 3.15 लाख को स्थानांतरित करके सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। प्रांतीय सरकार ने बताया कि 17 लोग अब भी लापता हैं।

तलाशी और बचाव अभियान का कल सातवां दिन था। बचावकर्ता अब भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। मेगी तूफान के कारण बारिश के साथ आंधी आने से करीब 4,00,000 घन मीटर मलबा नजदीकी पहाडि़यों से नीचे गिरा था। इसके कारण गत बुधवार को सुइचांग काउंटी के सुकुन गांव में 20 मकान तबाह हो गए थे।

चीन में भारी बारिश और भूस्खलन से 28 लोगों की मौत, 3 लापता

चीन में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हो गए। दक्षिण पश्चिमी चीन के गुइझाउ में कल एक गांव में भारी भूस्खलन होने के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। दाफांग काउंटी के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पियानपो गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद से तीन लोग लापता हो गए।

मलबे में 30 लोग दब गए थे। उनमें से सात बचा लिए गए लेकिव वे घायल हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक बचाव अभियान में 800 सैनिक और बचावकर्मी लगे थे। एक अन्य हादसे में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।

Latest World News