A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्लामिक स्टेट व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 10 आतंकवादी ढेर

इस्लामिक स्टेट व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 10 आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान के जाजान प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) व सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में 10 आतंकवादी ढेर हो गए। अभियान में एक सैनिक की भी मौत हो गई।

<p>10 terrorists killed in encounter between security...- India TV Hindi
10 terrorists killed in encounter between security forces  

काबुल: अफगानिस्तान के जाजान प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) व सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में 10 आतंकवादी ढेर हो गए। अभियान में एक सैनिक की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान नौ आतंकवादी व 2 सैनिक घायल भी हुए हैं। (चीन में दो ड्रैगन नौकाओं के पलटने से 17 लोग डूबे )

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांत के उप पुलिस प्रमुख अब्दुल हाफिज खाशी के हवाले से बताया कि आईएस के लड़ाकों ने शुक्रवार को दारजाब जिला मुख्यालय के बाहर स्थित सुरक्षा चौकियों पर हमला कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। कई घंटों तक चली मुठभेड़ का सुरक्षा बलों ने दृढ़ता से जवाब दिया।

 

Latest World News