बेरूत: सीरिया में सरकार के प्रभाव वाले दो इलाकों में आज हुए बम विस्फोटों में कम से कम 148 लोग मारे गए। इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।
ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने कहा बिना संदेह ये सबसे जानलेवा हमले हैं। दोनों शहरों में सोमवार सुबह लगभग एक साथ सात जगह पर बम विस्फोट हुए। आईएस ने अपनी समाचार एजेंसी अमाक के जरिए बयान जारी कर कहा कि आईएस के लड़ाकों ने हमलों को अंजाम दिया है।
ऑब्जर्वेटरी और स्टेट मीडिया के अनुसार जाबलेह में हुए 4 बम धमाकों में से एक जाबलेह के एक अस्पताल में हुआ जबकि दूसरा बस स्टेशन के पास हुआ। तारतूस में हुए बम धमाकों में भी बस स्टेशन को निशाना बनाया गया था। जाबलेह अस्पताल में काम करने वाले यूनस हसन ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के नजदीक बने बस स्टेशन पर धमाके की आवाज सुनी और जैसे ही वह वहां गए उसके तुरंत बाद ही अस्पताल में भी धमाका हो गया।
Latest World News