A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार जल महोत्सव के दौरान 11 की मौत

म्यांमार जल महोत्सव के दौरान 11 की मौत

यंगून: म्यांमार में चार दिवसीय वार्षिक थिनग्यान जल महोत्सव के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई और 134 घायल हो गए। महोत्सव की शुरुआत इसी सप्ताह हुई है। सूत्रों के अनुसार, महोत्सव बर्मा नववर्ष

म्यांमार जल महोत्सव...- India TV Hindi
म्यांमार जल महोत्सव के दौरान हादसो में 11 की मौत

यंगून: म्यांमार में चार दिवसीय वार्षिक थिनग्यान जल महोत्सव के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई और 134 घायल हो गए। महोत्सव की शुरुआत इसी सप्ताह हुई है।

सूत्रों के अनुसार, महोत्सव बर्मा नववर्ष के उपलक्ष्य पर शुरू हुआ है और इस दौरान सार्वजनिक छुट्टी घोषित रहती है। म्यांमार की जनता ऐसा मानती है कि जल महोत्सव पापी और पाप दोनों को खत्म कर देती है और उनके लिए एक समृद्ध नववर्ष लाती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों की मौत वाहन दुर्घटना, मादक पदार्थो तथा शराब के अत्यधिक सेवन से हुई है।

यंगून के क्षेत्रीय यातायात पुलिस के अनुसार, पिछले जल महोत्सव के दौरान 15 लोगों की मौत हो गई थी 178 लोग घायल हुए थे।

13 से 16 अप्रैल तक चले इस महोत्सव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

 

Latest World News