हाइकोऊ: दक्षिणी चीन के हाइनान प्रांत के वेनचांग शहर में बीते रविवार दोपहर एक जबर्दस्त तूफान आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 11 लोग घायल हो गए। शहर के आपातकालीन विभाग के मुताबिक, तूफान ने प्रांत के जिनशान व फेंगपो नगरक्षेत्र में कोहराम मचाया। तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, पेड़ समूल उखड़ गए व कच्चे मकानों की छतें उड़ गईं।
तूफान में दोनों शहरों के 749 लोग प्रभावित हुए हैं। 11 घायलों में से चार को गंभीर चोटें आई हैं। उनका हाइनान प्रांत के पीपुल्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। तूफान में कुल 178 घरों को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले भी कईं बार चीन में इस तरह के और इससे भी बड़े तूफान आए हैं।
चीन में तूफान लिंफा से 10 लाख से अधिक प्रभावित
चीन में तूफान लिंफा के कारण 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। यह तूफान दक्षिण चीन के ग्वांगदोंग प्रांत से टकराया। ग्वांगदोंग के नागरिक मामलों के विभाग ने कहा था कि तूफान ने लगभग 288 मकान नष्ट कर दिए और 56,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। तूफान के कारण 1.3 अरब युवान (21.30 करोड़ डॉलर) का प्रत्यक्ष नुकसान हुआ था।
Latest World News