A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में 12 दिन का चुनाव प्रचार अभियान आज से शुरू

जापान में 12 दिन का चुनाव प्रचार अभियान आज से शुरू

जापान में संसद के निचले सदन के लिए 22 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के वास्ते 12 दिन का प्रचार अभियान आज शुरू हो गया।

12 day election campaign in Japan starts today- India TV Hindi
12 day election campaign in Japan starts today

तोक्यो: जापान में संसद के निचले सदन के लिए 22 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के वास्ते 12 दिन का प्रचार अभियान आज शुरू हो गया। इसमें सैकड़ों उम्मीदवार सड़कों पर उतरे। प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सत्तारूढ़ पार्टी को विपक्षी दलों के फिर से एकजुट होने से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। (तनाव के बीच भी चीन से युद्ध नहीं चाहता ताइवान)

आबे ने उनकी पार्टी के स्थिर नेतृत्व की प्रतिबद्धता जतायी क्योंकि उन्होंने मतदाताओं का समर्थन हासिल किया है। उन्होंने उत्तर कोरिया पर कड़ा रुख अपनाने का वादा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा सुधार युवा पीढ़ियों पर बोझा को कम करेगा।

आबे ने कहा, हम मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। शोर मचाने या नारों के बजाय हमारे पास नीतियां हैं जो भविष्य के रास्ते खोल सकती हैं।

Latest World News