कराची: पाकिस्तान के कराची शहर के पास गुरुवार सुबह दो यात्री रेलगाड़ियों की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। 'डॉन' के अनुसार, रेलवे के संभागीय अधीक्षक (डीएस) नसीर नजीर ने बताया कि जुमा गोथ और लांधी रेलवे स्टेशन के बीच जकारिया एक्सप्रेस ने स्टेशन पर खड़ी फरीद एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।
डॉन के अनुसार एक रेल्वे अधिकारी ने बताया कि ये दुर्घटना ज़कारिया एक्सप्रेस के फरीद एक्सप्रेस से टकराने की वजब से हुई जो खड़ी हुई थी। भिड़ंत में दो डिब्बे पलट गए। कई लोगों के मसबे में पंसे होने की भी ख़बर है जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। घायलों को समीप के अस्पताल में दाख़िल किया गया है।
इस दुर्घटना की वजह से रेल यातायात पूरी तरह रुक गया है। फिलहाल दुर्घटना का कारण पता नहीं चला है। पाकिस्तान में रेल दुर्घटनाएं अक़्सर होती रहती हैं। भष्टाचार की वजह से रेल्वे की हालत जर्जर है। इसके पहले नवंबर में बलूचिस्तान में एक रेल के फिसलने से 19 लोग की मौत हुई थी। सितंबर में मुल्तान के पास रेल दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई थी। इसी तरह जुलाई 2015 में एक सैनिक रेल के नहर में गिरने से 17 लोगों की मौत हुई थी।
Latest World News