A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट में 12 की मौत

अफगानिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट में 12 की मौत

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत फरयाब में बुधवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ

अफगानिस्तान में...- India TV Hindi
अफगानिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट में 12 की मौत

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत फरयाब में बुधवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, प्रांत की पुलिस के प्रवक्ता सैयद मसूद यकूबी ने कहा कि हमला सुबह के समय प्रांत के अलमर जिला स्थित एक बाजार में हुआ।

उन्होंने कहा, "जिस दौरान सुरक्षा बलों का एक काफिला इलाके से जा रहा था, तभी हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी एक मोटरसाइकिल में विस्फोट कर दिया।"

हमले में मरने वाले ज्यादातर नागरिक हैं। वहीं घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

यकूबी ने कहा हमलावर की भी मौके पर ही मौत हो गई। उसने कहा कि हादसे में ज्यादातर घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। लिहाजा विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा, "इस हमले का संबंध अलमार में ताजा सैन्य अभियानों से हो सकता है, जिसमें कई आतंकवादी मार गिराए गए थे और कुछ घायल भी हुए थे।"

अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है।

फरयाब प्रांत अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 425 किलोमीटर दूर है। प्रांत में पिछले कुछ सप्ताहों से तालिबान आतंकवादी समूह और सुरक्षा बलों के बीच भारी संघर्ष चल रहा है।

Latest World News