1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस: सड़क दुर्घटना में 11 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत

रूस: सड़क दुर्घटना में 11 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत

मास्को: रूस में एक सड़क दुर्घटना में एक एक्रोबेटिक्स टीम के 11 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने मृतकों के परिजनों के

12 people dead in road accident in russia- India TV Hindi
12 people dead in road accident in russia

मास्को: रूस में एक सड़क दुर्घटना में एक एक्रोबेटिक्स टीम के 11 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। खांती-मनसियस्क में सोमवार को शोक दिवस मनाया जाएगा।

साइबेरियाई शहरों खांती-मनसियस्क और तुमेन को जोड़नेवाले एक राजमार्ग पर 29 बच्चों और तीन वयस्कों को ले जा रही एक बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। बच्चों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच है।

स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, एक्रोबेटिक्स टीम के ये बच्चे एक अन्य शहर से प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना हुई। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण कम दृश्यता और खराब मौसम हो सकता है।

Latest World News