1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में बस और वैन की टक्कर में 13 लोगों की मौत, 20 घायल

बांग्लादेश में बस और वैन की टक्कर में 13 लोगों की मौत, 20 घायल

ढाका: दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश में एक सीएनजी बस और एक वैन के बीच टक्कर के बाद बस में विस्फोट होने से उसमें सवार कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य

Road Accident- India TV Hindi
Road Accident

ढाका: दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश में एक सीएनजी बस और एक वैन के बीच टक्कर के बाद बस में विस्फोट होने से उसमें सवार कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने आज बताया कि ढाका और फरीदपुर जिला स्थित खुलना शहर को जोड़ने वाले राजमार्ग पर कल दोनों वाहनों की टक्कर हुई जिसके बाद उनमें आग लग गयी।

न्यू एज बांग्लादेश ने बांग्लादेश की दमकल सेवा एवं नागरिक रक्षा सहायता के निदेशक मुमताजउद्दीन के हवाले से कहा, संभवत: बस के गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लगी। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग को काबू में करने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि फरीदपुर से चार दमकल इकाइयों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। दोनों ही वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हो गये हैं। उन्होंने बताया, नरेल से ढाका जाने वाली बस सामने से आती एक वैन से टकरा गई। हमें अब तक सात शव बरामद हुए हैं और छह अन्य का पता लगा लिया गया है। हमलोग बुरी तरह से चकनाचूर हुए वाहनों को काटकर उनमें से शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 20 लोग घायल हुए। वाहनों में टक्कर होने से भयंकर आग लग गयी थी। उन्होंने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर है इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Latest World News