सियोल: दक्षिण कोरिया में मर्स से मरने वाले की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मर्स से मरने वालों की संख्या बढकर 14 हो गई है। तथा 12 नए मामले भी सामने आए है। दक्षिण कोरिया में मर्स के कारण आज एक महिला की मौत हो गई और इसी के साथ यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। नए मामलों में एक एम्बुलैंस चालक भी शामिल है, जो इस बीमारी से पीडि़त 75 वर्षीय महिला को सात जून को दक्षिणी सोल स्थित सैमसंग मेडिकल सेंटर लेकर गया था। महिला की तीन दिन बाद मौत हो गई थी।
Latest World News