1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने के बाद 14 छात्र बीमार

चीन में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने के बाद 14 छात्र बीमार

बीजिंग: चीन के इनर मंगोलिया क्षेत्र की राजधानी होहोत में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने के बाद एक व्यावसायिक कॉलेज के 14 छात्र बीमार हो गए। घटना इनर मंगोलिया वोकेशनल कॉलेज ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग में हुई

चीन में विषाक्त भोजन...- India TV Hindi
चीन में विषाक्त भोजन खाने के बाद 14 छात्र बीमार

बीजिंग: चीन के इनर मंगोलिया क्षेत्र की राजधानी होहोत में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने के बाद एक व्यावसायिक कॉलेज के 14 छात्र बीमार हो गए। घटना इनर मंगोलिया वोकेशनल कॉलेज ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग में हुई जब गत रविवार को कॉलेज के कैंटीन से खाना खाने के बाद छात्रों को उल्टी होने लगी। उन्हें अतिसार और बुखार की समस्या हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आज खबर दी कि इंटरनेशनल मंगोलियन मेडिसिन हॉस्पिटल में कम से कम 14 छात्रों का उपचार हुआ। इनमें से छह छात्रों को छुट्टी दे दी गई है।

बहुत से अन्य छात्रों को भी उल्टी जैसी समस्या हुई, लेकिन उनकी हालत इतनी खराब नहीं थी कि उन्हैं अस्पताल में भर्ती कराना पड़े। कॉलेज सूत्रों ने बताया कि क्षेत्रीय रोग रोकथाम केंद्र ने जांच के लिए भोजन और पानी के नमूने एकत्र किए हैं।

इसे भी पढ़ें: एक ऐसा होटल जहां चढ़नी पड़ती है 60 हजार सीढ़ियां

 

Latest World News