1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के गुआंग्शी में 15 ब्लास्ट, 6 की मौत

चीन के गुआंग्शी में 15 ब्लास्ट, 6 की मौत

बीजिंग: चीन के गुआंग्शी क्षेत्र में आज पार्सल के जरिए 15 सीरियर ब्लास्ट किए गए। इस धमाकों में करीब 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हमला करने वालों ने इन धमकों की

चीन के गुआंग्शी में 15...- India TV Hindi
चीन के गुआंग्शी में 15 ब्लास्ट, 6 की मौत

बीजिंग: चीन के गुआंग्शी क्षेत्र में आज पार्सल के जरिए 15 सीरियर ब्लास्ट किए गए। इस धमाकों में करीब 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हमला करने वालों ने इन धमकों की पूरी योजना बनाई थी और उन्होंने शहर के अलग अलग इलाकों में बम रखे थे। 6 लोगों की मौत के साथ साथ 15 से ज्यादा लोग इस हादसे में जख्मी भी हुए हैं। ये सारे धमाके दो घंटे के भीतर हुए। हालांकि इस हादसे के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी मसलन ये धमाके किसने किए, इसके लिए जिम्मेदार कौन है और धमाकों के पीछे की असल वजह क्या है? फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

कैसे और कब हुए धमाके-

चीन के स्थानीय समय के मुताबिक आज दोपहर 3:15 से 5 बजे के बीच करीब 15 धमाके गुआंग्शी झुआंग क्षेत्र में हुए। ये धमाके इतने तेज थे कि ब्लास्ट के कारण एक बिल्डिंग भी ढह गई। 15 में से अधिकांश ब्लास्ट लियुझोउ सिटी के पास हुए। हमलावरों ने मुख्य तौर पर स्टेशन, हॉस्पिटल, जेल, सुपर मार्केट, सब्जी बाजार और हॉस्टल को अपना निशाना बनाया। वहीं एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस ने लोगों से किसी भी पार्सल जैसी चीज से दूर रहने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने एक्सप्रेस डिलिवरी कंपनी का इस्तेमाल किया था।

हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सोशल मीडिया वेबसाइट वेईबो के हवाले से बताया कि शॉपिंग मॉल, जेल, काउंटी सरकार के कार्यालय, सुपर मार्केट, परिवहन स्टेशन, अस्पताल, पशुपालन केन्द्र, सब्जी बाजार और रोग नियंत्रण केन्द्र सहित कई स्थानों पर विस्फोट हुए हैं। लियुचेंग काउंटी के सरकारी दफ्तर में और आसपास के क्षेत्रों में विस्फोट हुए। पहला विस्फोट अपराह्न तीन बजकर पचास मिनट पर हुआ।

Latest World News