1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस में हाइमा तूफान से 16 की मौत, हजारों विस्थापित

फिलीपींस में हाइमा तूफान से 16 की मौत, हजारों विस्थापित

फिलीपींस में शक्तिशाली हाइमा तूफान से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय भाषा में इसे लाविन कहा जाता है।

Philippines Typhoon | AP Photo- India TV Hindi
Philippines Typhoon | AP Photo

मनीला: फिलीपींस में शक्तिशाली हाइमा तूफान से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय भाषा में इसे लाविन कहा जाता है। 

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) के कार्यकारी निदेशक रिकाडरे जलाद के मुताबिक, अधिकांश लोगों की मौत कोर्डिलेरा क्षेत्र में भूस्खलन से हुई है।

तूफान के कारण 149,659 लोग विस्थापित हुए हैं। इनमें से अधिकांश लोग 643 विस्थापन केंद्रों में रह रहे हैं। कई इलाकों में अभी भी बिजली गुल है और दूरभाष सेवा भी बाधित है।

Latest World News