1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में रूसी हवाई हमले जारी, 19 आईएस आतंकवादी मार गिराए

सीरिया में रूसी हवाई हमले जारी, 19 आईएस आतंकवादी मार गिराए

बेरूत: सीरिया में रूस की वायुसेना की ओर किए गए हवाई हमलों में कुख्यात आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 19 आतंकवादी मारे गए हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सीरिया में

सीरिया में रूस के हवाई...- India TV Hindi
सीरिया में रूस के हवाई हमलों में 19 आईएस आतंकवादी ढेर

बेरूत: सीरिया में रूस की वायुसेना की ओर किए गए हवाई हमलों में कुख्यात आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 19 आतंकवादी मारे गए हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सीरिया में आईएस की पकड़ वाले अल-कर्मा और पूर्वी अल-रका प्रांत के आसपास के इलाकों में 15 आतंकवादी मारे गए हैं।

रूसी वायुसेना के अल-कर्मा और पाल्मायरा में 34 सैन्य अभियान

चार अन्य आतंकवादी होम्स प्रांत के प्राचीन शहर पाल्मायरा में आईएस ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में मारे गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस की वायुसेना ने अल-कर्मा और पाल्मायरा में 34 सैन्य अभियान चलाए, जिसमें दो शस्त्रागार और 12 वाहन नष्ट हो गए।

रूस का दावा आईएस के ठिकानों को बनाया निशाना

रूस और सीरिया के अधिकारियों के अनुसार, रूस 30 सितंबर से सीरिया में हवाई बमबारी के जरिये आईएस के ठिकानों को निशाना बनाता आ रहा है। उधर, विपक्षी कार्यकर्ताओं ने रूस के हवाई हमलों की यह कहते हुए निंदा की है कि हमलों में आईएस आतंकवादियों को नहीं बल्कि नागरिकों और विपक्षी लड़ाकों को निशाना बनाया गया है।

पश्चिमी देशों का आरोप रूसी हमलों का निशाना आईएस नहीं

कुछ दिनों पूर्व ही फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि तब तीन दिनों के दौरान सीरिया में रूसी हमलों में से केवल एक में इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाया गया है। अन्य हमले विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों पर हुए।

रूस ने हमेशा असद को दिए हथियार

ओलांद ने तब संवाददाताओं से कहा था कि रूस हमेशा से सीरिया में शामिल रहा है। शुरूआत से ही, रूस बशर अल असद का समर्थन करता रहा है और उन्हें हथियार उपलब्ध कराता रहा है। लेकिन मैंने पुतिन से कहा कि हमले सिर्फ इस्लामिक स्टेट तक सीमित रहने चाहिए।

Latest World News