1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ढाका: कैफे पर हमले में 2 एके-22 राइफलों का हुआ था इस्तेमाल

ढाका: कैफे पर हमले में 2 एके-22 राइफलों का हुआ था इस्तेमाल

बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, पुलिस ने हमला स्थल से इन हथियारों के अलावा, तीन चाकू, एक कुल्हाड़ा, खून से सना एक रूमाल तथा 300 चक्र गोलियों के खोखे बरामद करने का दावा किया है।

 2 AK22 assault rifles were used in cafe attack at dhaka- India TV Hindi
2 AK22 assault rifles were used in cafe attack at dhaka

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बीते शुक्रवार को एक कैफे में हमला करने वाले इस्लामिक आतंकवादी तीन एके-22 राइफल तथा पांच पिस्तौल से लैस थे। बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, पुलिस ने हमला स्थल से इन हथियारों के अलावा, तीन चाकू, एक कुल्हाड़ा, खून से सना एक रूमाल तथा 300 चक्र गोलियों के खोखे बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने कैफे से नौ सेफ्टी पिन भी बरामद किया है और दावा किया है कि ये पिन आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल में लाए गए हथगोलों के हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि होली आर्टिसन कैफे से एक शव पर से खून से सना एक सफेद रूमाल मिला है, जिस पर काली स्याही से कुछ लिखा हुआ है।

हमले के बाद सेना के कमांडो ने शनिवार को 13 बंदियों को बचा लिया था, जबकि पुलिस ने शुक्रवार रात 19 लोगों को छुड़ा लिया था। छुड़ाए गए पांच लोग विदेशी नागरिक थे।

पुलिस ने विदेशी नागरिकों की पहचान श्रीलंका के पेपेथा श्यामा विजेशेखरा तथा हरिकेशा विजेशेखरा, अर्जेटीना मूल के इटालियन नागरिक डिएगो रोसिनी, इटली के गियान गेलेजो बोसचेनी तथा जापान के वाटानाबे तामोके के रूप में की।

ढाका के महानगर पुलिस आतंकवाद निरोधी इकाई के प्रमुख मोनीरूल इस्लाम ने संवाददाताओं से कहा, "उस रात आतंकवादियों में से एक ने मोबाइल फोन पर बांग्ला भाषा में बातचीत की। उसने हत्याओं के बारे में फोन पर किसी को बताया था।"

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को इस्लामिक युवकों के एक समूह ने कैफे पर हमला कर 22 लोगों की जान ले ली थी, जिनमें 17 विदेशी नागरिक और दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली थी।

पुलिस ने हालांकि हमले के पीछे जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) का हाथ बताया है।

Latest World News