1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन: आत्मघाती बम विस्फोट में 2 नागरिकों की मौत, 4 घायल

यमन: आत्मघाती बम विस्फोट में 2 नागरिकों की मौत, 4 घायल

यमन के दक्षिण में स्थित बंदरगाह शहर अदन शनिवार को एक बार फिर बम की आवाज से थर्रा उठा। शहर में हुए एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 2 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

अदन: यमन के दक्षिण में स्थित बंदरगाह शहर अदन शनिवार को एक बार फिर बम की आवाज से थर्रा उठा। शहर में हुए एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 2 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। यह आत्मघाती हमला अदन के एक व्यस्त चौराहे पर किया गया।

​देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सूत्रों के मुताबिक, हमलावर ने अदन के क्रेटर में स्थित एक सिनेमाघर के पास जुटे लोगों की भीड़ के बीच खुद को उड़ा लिया। हमलावर ने अपनी कमर में विस्फोटक सामग्री बांधी हुई थी। इस विस्फोट में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी समूह ने नहीं ली है। हालांकि अब तक यमन की सऊदी-समर्थित सरकार के खिलाफ हुए इसके पहले के अधिकांश हमलों को अंजाम देने का दावा यहां की अल-कायदा ब्रांच या इस्लामिक स्टेट करते आए हैं। 

गुरुवार को आईएस ने कार बम विस्फोट में मारे गए एक पुलिस अफसर की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उस अफसर की कार के नीचे विस्फोटक पदार्थ लगा दिया गया था। यमन स्थित अल-कायदा को स्थानीय स्तर पर अंसार अल-शरिया के नाम से जाना जाता है। यह आतंकी संगठन जनवरी 2009 में अस्तित्व में आया था।

Latest World News