1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश में 2 भारतीय अरेस्ट

चीन में महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश में 2 भारतीय अरेस्ट

महिला से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 28 और 50 वर्षीय दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और लिफ्ट की सीसीटीवी कैमरा की फुटेज दिखाकर उनसे पूछताछ की।

2 indians arrested trying to molest woman in China- India TV Hindi
2 indians arrested trying to molest woman in China

बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग में पुलिस ने दो भारतीयों को एक ताइवानी सैलानी के साथ एक होटल की लिफ्ट में कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप में हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों व्यक्ति हरियाणा के रहने वाले हैं और एक चाय कंपनी द्वारा यहां लाए गए व्यापारियों के एक समूह का हिस्सा हैं। उन्होंने सात जुलाई को लिफ्ट में एक ताइवानी सैलानी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी।

महिला से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 28 और 50 वर्षीय दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और लिफ्ट की सीसीटीवी कैमरा की फुटेज दिखाकर उनसे पूछताछ की।

अधिकारियों ने कहा कि वीडियो में वे पहले कथित तौर पर महिला के साथ फोटो लेते हुए दिख रहे हैं और जब लिफ्ट लॉबी में पहुंची और वह बाहर निकाल रही थी तो उसे लिफ्ट में खींचते हुए दिख रहे हैं।

अधेड़ उम्र के आरोपी ने महिला को लिफ्ट में खींचा जबकि कम उम्र के उसके मित्र ने लिफ्ट का दरवाजा बंद किया और इसे 10वीं मंजिल पर ले गया जहां वे ठहरे हुए हैं।

इस दौरान अधेड़ उम्र का व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिख रहा है जबकि महिला ने इसका विरोध करने की कोशिश की है। जब लिफ्ट नीचे आई तो वह बाहर निकलती हुई दिख रही है और दोनों व्यक्ति भी लॉबी में आ गए। बाद में बीजिंग पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भारतीय दूतावास को इस मामले में कल तक सूचित करने की उम्मीद है। उन्हें शहर के बाहरी हिस्से के एक पुलिस केंद्र में रखा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों भारतीय को 14 जुलाई तक हिरासत में रखा जाएगा लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसके बाद उन्हें छोड़ा जाएगा और देश छोड़ने की इजाजत दी जाएगी या नहीं।

Latest World News