A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवादी हमले में 2 पाक सुरक्षाकर्मियों की मौत

आतंकवादी हमले में 2 पाक सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में पुलिस औऱ आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों औऱ तीन दहशतगर्दों की मौत हो गई। मुठभेड़ की वजह आतंकवादियों द्वारा एक चेकपोस्ट पर हमला करना था।

आतंकवादी हमले में 2 पाक...- India TV Hindi
आतंकवादी हमले में 2 पाक सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में पुलिस औऱ आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों औऱ तीन दहशतगर्दों की मौत हो गई। मुठभेड़ की वजह आतंकवादियों द्वारा एक चेकपोस्ट पर हमला करना था।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी से सटे बन्नू के दरयोबा इलाके में खादिम चेकपोस्ट पर अज्ञात आतंकवादियों ने हमला किया। सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में एक घंटे तक चली गोलाबारी में तीन दशहतगर्द मारे गए औऱ दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद आतंकवादी अपने साथियों के शव लेकर भाग गये।

मारे गये सुरक्षाकर्मियों के शवों को कम्बाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में ले जाया गया और क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया गया है।

Latest World News