1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: आत्मघाती हमले में दो की मौत

पाकिस्तान: आत्मघाती हमले में दो की मौत

पाकिस्तान के शहर पेशावर में बुधवार को एक आत्मघाती हमले में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि दस अन्य घायल हो गए। बताया जाता है कि हमले का निशाना सिविल जज आसिफ जादून की

Pakistan, Suicide attack- India TV Hindi
Pakistan, Suicide attack

पाकिस्तान के शहर पेशावर में बुधवार को एक आत्मघाती हमले में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि दस अन्य घायल हो गए। बताया जाता है कि हमले का निशाना सिविल जज आसिफ जादून की कार थी।

डॉन न्यूज़ के अनुसार जादून अपनी कार में जा रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल ने उनकी कार को सामने से टक्कर मारी और तभी धमाका हो गया। धमाके में ड्राइवर की मौत हो गई और जज सहित कार में मौजूद तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को हयाताबाद अस्पताल में दाख़िल किया गया है।

इस अस्पताल में आज एक विबाग का उद्घाटन होना था। इस समारोह में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के इमरान ख़ान और अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिस्सा लेना था।

इसके पहले ग़लानाई तहसील के मोहमंड ज़िले में एक अन्य अतामघाती हमले में ख़ासदार फ़ोर्स के कम से कम तीन जवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हमले में तीन लोग घायल भी हुए हैं।

मोहमंड हमले की ज़िम्मेदारी जमात-उल-अहरार ने ली है।

Latest World News