A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन : मस्जिद में 2 आत्मघाती हमले, 30 की मौत

यमन : मस्जिद में 2 आत्मघाती हमले, 30 की मौत

साना: यमन की राजधानी साना स्थित एक हौती मस्जिद में किए गए दो आत्मघाती बम विस्फोट में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 अन्य घायल हो गए। यमन के हौती नियंत्रित गृह मंत्रालय

यमन मस्जिद में 2...- India TV Hindi
यमन मस्जिद में 2 आत्मघाती हमले, 30 की मौत

साना: यमन की राजधानी साना स्थित एक हौती मस्जिद में किए गए दो आत्मघाती बम विस्फोट में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 अन्य घायल हो गए। यमन के हौती नियंत्रित गृह मंत्रालय से एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि राजधानी साना के अल-जिरफ जिले में स्थित शिया मस्जिद पर उस वक्त पहला आत्मघाती हमला हुआ, जब वहां शाम की नमाज अदा की जा रही थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि पहले विस्फोट के कुछ देर बाद ही विस्फोटकों से लदे एक वाहन की मदद से दूसरा बड़ा विस्फोट तब किया गया, जब लोग पहले विस्फोट में घायल हुए लोगों की मदद में जुटे थे।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Latest World News