अदन: यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर होदेईदा में सउदी अरब के नेतृत्व में बुधवार को किये गए हवाई हमले में लगभग 20 नागरिकों की मौत हो गई। विद्रोही बुधवार को शहर पर कब्जा करने के दो साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे। उनका इस जश्न के कुछ ही घंटे बाद सउदी अरब के नेतृत्व में हवाई हमला कर दिया गया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राष्ट्रपति अबेदराब्बो मंसूर हादी की सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि हमला लाल सागर बंदरगाह के सक अल-हुनोद जिले में किया गया। विद्रोहियों की सूचना के अनुसार हवाई हमले राजधानी सना में भी किए गए हैं। उनके मुताबिक वहां भी कई नागरिकों की जान गई है लेकिन वहां मरने वालों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
अधिकारी ने बताया कि इस शहर में हमला शायद गलती से कर दिया गया। उन्होंने बताया कि होदेईदा में राष्ट्रपति निवास को भी निशाना बनाया गया। हादी सरकार के समर्थन में 18 महीने से किए जा रहे हवाई हमले में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए हैं और इसके लिए सउदी के नेतृत्व वाले गठबंधन की लगातार आलोचना हो रही है।
Latest World News