1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में विस्फोट में 20 की मौत, सीनेट के उपाध्यक्ष ज़ख्मी

पाकिस्तान में विस्फोट में 20 की मौत, सीनेट के उपाध्यक्ष ज़ख्मी

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में आज हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और सीनेट के उपाध्यक्ष मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी समेत कई लोग घायल हो गए।

Pak Bomb blast- India TV Hindi
Pak Bomb blast

स्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में आज हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और सीनेट के उपाध्यक्ष मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी समेत कई लोग घायल हो गए। 

हैदरी को निशाना बनाकर यह बम धमाका तब किया गया जब प्रांत के मस्तंग इलाके में शुक्रवार की नमाज के बाद लोगों को संबोधित करके वह धार्मिक स्थल से बाहर निकले ही थे। जिस जगह विस्फोट हुआ वह इलाका प्रांत की राजधानी क्वेटा से लगभग 70 किमी दूर है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि विस्फोट में 30 से 40 लोग घायल हुए, हैदरी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। 

जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हैदरी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। हैदरी ने दुनिया टीवी को बताया कि उन्हें मामूली चोट आई है। 

टीवी फुटेज में हैदरी का बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन दिखाया गया। विस्फोट के वक्त वह कार में बैठे थे। इस हमले में उनके वाहन चालक की मौत हो गई। हैदरी, मौलाना फजलुर रहमान के संगठन जमियत उलेमा ए इस्लाम फजल के सदस्य हैं। 

हमले में मारे गए और घायल हुए ज़्यादातर लोगों में जमियर उलेमा-ए- इस्लामी फ़ज़्ल के कार्यकर्ता हैं।

अब तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। 

Latest World News