काबुल: अफगानिस्तान के खोस्त शहर में रविवार को नाटो शिविर के पास हुए एक कार बम हमले में 20 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कार बम हमला रविवार रात को खोस्त शहर के चैपमैन कैंप के पास एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर हुआ, जहां नाटो के नेतृत्व वाले रेजोल्युट सपोर्ट मिशन फोर्सेज का शिविर है।
अधिकारियों ने बताया, "रविवार को हुए आत्मघाती कार बम हमले में घायल हुए 16 लोगों को खोस्त शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि इस हमले में कोई भी विदेशी सैन्यकर्मी घायल नहीं हुआ है।
Latest World News