1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बैंकॉक में दर्ज किए गए जीका के 21 नए मामले

बैंकॉक में दर्ज किए गए जीका के 21 नए मामले

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में जीका के 21 नए मामले सामने आए हैं। बैंकॉक नगरपालिका प्रशासन (बीएमए) के उपस्थाई सचिव वनटानी वटाना ने शनिवार को बताया कि शहर के साथोर्न जिले में 21 मरीजों

zika virus- India TV Hindi
zika virus

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में जीका के 21 नए मामले सामने आए हैं। बैंकॉक नगरपालिका प्रशासन (बीएमए) के उपस्थाई सचिव वनटानी वटाना ने शनिवार को बताया कि शहर के साथोर्न जिले में 21 मरीजों की स्थिति अभी नियंत्रण में है।

लोक स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के उत्तरी प्रांतों इबुंग कान, चांताबुरी, चियांग मे और फेटचाबुन में हाल के सप्ताह में जीका के 20 नए मामले दर्ज किए हैं। थाईलैंड में जीका के पहले मामले की पुष्टि 2012 में की गई थी। इस साल जीका के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं। जीका मुख्य रूप से एडीज इजिप्टिी मच्छर के काटने से होता है।

 

Latest World News