1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बगदाद में आत्मघाती हमलों में 23 की मौत

बगदाद में आत्मघाती हमलों में 23 की मौत

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार को हुए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं और 73 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पहला

Baghdad, suicide attack killing 23 people- India TV Hindi
Baghdad, suicide attack killing 23 people

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार को हुए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं और 73 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पहला हमला सुबह के समय बगदाद के पश्चिमी जिले अल-जदीदा में सिनेमा हॉल के पास भीड़ वाले व्यवसायिक क्षेत्र में हुआ। एक आत्मघाती हमलावर ने कार बम में विस्फोट किया जिसमें 19 लोग मारे गए और 63 घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दूसरा हमला उत्तरी बगदाद में ताजी क्षेत्र के सैन्य अड्डे के प्रवेश द्वार पर हुआ। आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया जिसमें चार सैनिक मारे गए और दस घायल हो गए।

Latest World News