1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में ताजा हवाई हमले में 25 आतंकवादियों की मौत

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में ताजा हवाई हमले में 25 आतंकवादियों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने आज देश के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर हवाई हमला कर कम से कम 25 आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना ने आज बताया कि लड़ाकू

पाकिस्तान में हवाई...- India TV Hindi
पाकिस्तान में हवाई हमले में 25 आतंकवादियों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने आज देश के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर हवाई हमला कर कम से कम 25 आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना ने आज बताया कि लड़ाकू जेट विमानों ने उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ताखेल इलाके को निशाना बनाया जहां सेना ने इलाके से आतंकवादियों के सफाए के लिए पिछले साल जून में व्यापक अभियान शुरू किया था जो अभी भी जारी है।

सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, आज के हवाई हमले में कम से कम 25 आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की अभी पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है, हालांकि इस इलाके में अलकायदा से जुड़े तालिबानी आतंकवादी फैले हुए हैं। सेना ने कहा है कि अभियान में अबतक 3,000 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

Latest World News