1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया के अलेप्पो में 25 विद्रोहियों की मौत

सीरिया के अलेप्पो में 25 विद्रोहियों की मौत

बेरूत: सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो के बाहर एक अस्थायी सैन्य शिविर के बाहर हमला करने वाले कम से कम 25 सीरियाई विद्रोही मारे गए। सीरियन ऑब्जरवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स ने बताया है कि कल कई

सीरिया के अलेप्पो में...- India TV Hindi
सीरिया के अलेप्पो में 25 विद्रोहियों की मौत

बेरूत: सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो के बाहर एक अस्थायी सैन्य शिविर के बाहर हमला करने वाले कम से कम 25 सीरियाई विद्रोही मारे गए।

सीरियन ऑब्जरवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स ने बताया है कि कल कई विद्रोही समूहों के हमले के बाद हुई लड़ाई में सरकार के भी नौ सुरक्षा कर्मी मारे गए।

ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था ने बताया है कि हमले में तीन वरिष्ठ विद्रोही कमांडर सहित 25 लड़ाके मारे गए।

सीरिया की आधिकारिक सना समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि पश्चिमी शहर में सरकारी सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकियों को मार गिराया और कुछ घायल हो गए।

आब्जरवेटरी ने कहा है कि आज सुबह अलेप्पो के पश्चिमी बाहरी हिस्से में छिटपुट लड़ाई जारी रही। सरकारी विमान ने हवाई हमले किये और विद्रोहियों ने राकेट दागे।

एक समय सीरिया में वित्तीय व्यवस्था का बड़ा केंद्र रहे अलेप्पो मध्य 2012 में संघर्ष की शुरूआत के बाद से तबाह हो गया है। यह शहर दो हिस्सों में बंट चुका है। पश्चिम में सरकार का नियंत्रण है तो पूर्व में विद्रोहियों का कब्जा है।

Latest World News