1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: हवाई हमले में 25 आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान: हवाई हमले में 25 आतंकवादी ढेर

काबुल: अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों ने हेलमंड प्रांत में तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें लगभग 25 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गर्मसिर, चाह-ए-अंजीर

demo pic- India TV Hindi
demo pic

काबुल: अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों ने हेलमंड प्रांत में तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें लगभग 25 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गर्मसिर, चाह-ए-अंजीर और नह्र-ए-सराज जिले में तालिबानी ठिकानों पर शनिवार की रात अफगानी सुरक्षा बलों ने हवाई हमला किया।

बयान के मुताबिक, तालिबान कमाडंर मुल्ला रहमतुल्ला भी हवाई हमले में मारा गया है। हालांकि, तालिबान ने हवाई हमले की पुष्टि नहीं की है। तालिबान ने मीडिया से संपर्क कर दावा किया कि उन्होंने हेलमंड प्रांत में सुरक्षा बलों के कई हमलों को नाकाम किया है।

हेलमंड प्रांत में तालिबान और अफगान सुरक्षा बलों के बीच कई महीनों से भीषण लड़ाई जारी है।

Latest World News