A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में 3 आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान में 3 आतंकवादी ढेर

काबुल: अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तीन आतंकवादियों को उस समय मार गिराया गया, जब उन्होंने एक पुलिस थाने पर हमला किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार,

अफगानिस्तान में 3...- India TV Hindi
अफगानिस्तान में 3 आतंकवादी ढेर

काबुल: अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तीन आतंकवादियों को उस समय मार गिराया गया, जब उन्होंने एक पुलिस थाने पर हमला किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नांगरहार की प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में रविवार देर रात आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर धावा बोला।

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात आतंकवादियों की ओर से हमला होने के बाद सोमवार सुबह तक चले संघर्ष में 19 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तालिबान आतंकवादी गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Latest World News