काबुल: पश्चिमी अफगानिस्तान में शनिवार तड़के तालिबान आतंकवादियों ने एक चौकी पर हमला किया जिसमें 3 पुलिसकर्मी मारे गए एवं 4 अन्य घायल हो गए। फराह प्रांत के पुलिस प्रमुख तोरयाली अब्दयानी ने बताया कि हमलावरों ने 3 पुलिसकर्मी की हत्या कर दी और वे चौकी से हथियार एवं गोलाबारूद लेकर फरार हो गए।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इस हमले में 11 पुलिसकर्मियों की जान गई है। तालिबान प्रवक्ता कारी युसूफ अहमदी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इसी बीच राजधानी में शुक्रवार की देर शाम को मोटरसाइकिल से आए 2 बंदूकधारियों ने एक पूर्व तालिबान नेता के घर पर गोलियां दागी जिससे सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई।
काबुल पुलिस के अपराध जांच विभाग के प्रमुख फ्रैदून ओबैदी ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार पूर्व तालिबान नेता मुल्ला अब्दुल सलाम जईफ उस समय घर में नहीं थे।
Latest World News