A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल में हुए हमलों के लिए 30 गिरफ्तार

काबुल में हुए हमलों के लिए 30 गिरफ्तार

काबुल: अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी ने सोमवार को एक विशेष अभियान के दौरान 30 आतंकवादियों और हक्कानी नेटवर्क के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। खामा प्रेस के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय की ओर से जारी

काबुल में हुए हमलों के...- India TV Hindi
काबुल में हुए हमलों के लिए 30 गिरफ्तार

काबुल: अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी ने सोमवार को एक विशेष अभियान के दौरान 30 आतंकवादियों और हक्कानी नेटवर्क के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। खामा प्रेस के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार आतंकवादी काबुल में हाल ही में हुए घातक हमलों में संलिप्त थे, जिसमें कई लोग मारे गए थे। मृतकों में अधिकांश नागरिक थे।

पिछले एक महीने के दौरान राजधानी काबुल में कम से कम चार कार बम विस्फोट हुए थे, जिनमें दर्जनों लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

 

Latest World News