यंगून: चीन से लगी म्यांमार की सीमा में सुरक्षा बलों और जातीय विद्रोहियों के बीच झड़प में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
म्यांमार की असैन्य नेता आंग सान सूकी के दफ्तर से जारी एक बयान के मुताबिक शान प्रांत के लौककाइ में पुलिस और विद्रोहियों के बीच झड़प में पांच असैनिक, पांच पुलिस अधिकारी और कम से कम 20 विद्रोही लड़ाकों की मौत हो गई।
फेसबुक पर डाले गए बयान में बताया गया है, प्राथमिक सूचना के अनुसार, एक प्राथमिक स्कूल शिक्षक के साथ अनेक निर्दोष असैनिक, एमएनडीएए सशस्त्र समूह के हमले में मारे गए।
Latest World News