1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. टोक्यो एयरपोर्ट पर कोरियाई विमान से 300 यात्रियों को उतारा गया सुरक्षित

टोक्यो एयरपोर्ट पर कोरियाई विमान से 300 यात्रियों को उतारा गया सुरक्षित

टोक्यो: टोक्यो के हनेदा हवाईअड्डे पर कोरियन एयर के बोइंग 777 विमान के एक इंजन में आग लग जाने के बाद इसमें सवार लगभग 300 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल

Korean Plane- India TV Hindi
Korean Plane

टोक्यो: टोक्यो के हनेदा हवाईअड्डे पर कोरियन एयर के बोइंग 777 विमान के एक इंजन में आग लग जाने के बाद इसमें सवार लगभग 300 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने आज दी।

हवाईअड्डे की टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित तस्वीरों में देखा गया कि दक्षिण कोरिया के गिंपू इंटरनेशनल जाने के लिए उड़ान भरने जा रहा विमान लाल दमकल वाहनों से घिरा है और आग बुझाने के बाद धुआं निकल रहा है। कोरियन एयर के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, विमान :बोइंग 777: के इंजन नंबर एक में आग लगी थी। उन्होंने कहा, हनेदा से किम्पो :गिम्पो: को जाने वाले इस विमान में 302 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य सवार थे। आग को बुझा लिया गया है।

जापान के परिवहन मंत्रालय एवं हवाईअड्डे के अधिकारियों ने एएफपी को बताया कि रात लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर :अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तड़के 3:40 बजे: जब यह विमान उड़ान भरने ही वाला था, उस समय इससे धुआं निकलते देखा गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा, अभी तक हमें पता चला है कि 19 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं जिनमें से कुछ का कहना है कि वे अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

अधिकारी के अनुसार मौके पर दर्जनों दमकल वाहनों को बुलाया गया और आग को लगभग बुझा लिया गया है। स्थानीय मीडिया ने कहा कि पुलिस को इस घटना में किसी तरह की गड़बड़ी के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। हवाईअड्डे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। एनएचके की खबर के अनुसार इस दुर्घटना से करीब 50,000 यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित हुई और कम से कम 200 उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

Latest World News