A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस में फैक्ट्री में भीषण आग, 31 मरे

फिलीपींस में फैक्ट्री में भीषण आग, 31 मरे

मनीला: फिलीपींस की राजधानी के वैलेन्जुएला सिटी स्थित चंदन की एक फैक्ट्री में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। दमकल ब्यूरो के अधिकारियों ने यह

फिलीपींस में फैक्ट्री...- India TV Hindi
फिलीपींस में फैक्ट्री में भीषण आग, 31 मरे

मनीला: फिलीपींस की राजधानी के वैलेन्जुएला सिटी स्थित चंदन की एक फैक्ट्री में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। दमकल ब्यूरो के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, अग्नि सुरक्षा ब्यूरो के प्रवक्ता रेनेटो मार्सियल ने कहा कि तातालोन जिले के उगॉन्ग गांव में एस्टो रोजारियो मार्ग के पास एक गोदाम में सुबह 11.28 मिनट पर आग लगी।

फिलीपींस मीडिया की रपटों के मुताबिक, जब आग लगी उस वक्त गोदाम में लगभग 300 मजदूर फंसे हुए थे।

अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि आग पर शाम 6.47 बजे काबू पाया गया और मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Latest World News