सुलेमानी के जनाजे के जुलूस में भगदड़, 50 लोगों की मौत
सुलेमानी के जनाजे के जुलूस में भगदड़, 50 लोगों की मौत
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 07, 2020 03:56 pm IST, Updated : Jan 07, 2020 11:06 pm IST
अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर के जनाजे के जुलूस में मची भगदड़ में अभी तक 50 लोगों के मरने और 48 लोगों के घायल होने की सूचना है।
Image Source : PTI35 killed in stampede at funeral for slain general: Iran TV (File Photo)
तेहरान: अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर के जनाजे के जुलूस में मची भगदड़ में अभी तक 50 लोगों के मरने और 48 लोगों के घायल होने की सूचना है। ईरान की सरकारी टीवी के अनुसार, मंगलवार को कासिम सुलेमानी के गृह नगर करमान में उनके दफन के लिए जमा हुए लोगों में भगदड़ मच गयी। सोमवार को राजधानी तेहरान में हुए जनाजे के जुलूस में 10 लाख से ज्यादा लोग जमा हुए थे।