दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में करीब 4,000 चीनी पर्यटकों ने शुक्रवार को एक नदी के किनारे बने पार्क में प्रसिद्ध कोरियाई सूप सामगेटांग का आनंद लिया। यह एक पारंपरिक कोरियाई चिकन सूप है। दक्षिण कोरिया में चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से इस दावत का आयोजन सियोल की स्थानीय सरकार, खाद्य मंत्रालय और कोरिया पर्यटन संगठन की ओर से किया गया था।
सूप चखने वाले 4000 चीनी यात्री एक ही कंपनी के कर्मचारी
इन चीनी यात्रियों में एक कंपनी के 8,000 कर्मचारी शामिल हैं, जो इस माह देश की प्रोत्साहन यात्रा (इन्सेन्टिव ट्रिप) पर हैं। एक ही कंपनी के इतने सारे कर्मचारियों की देश में इस यात्रा को ऐतिहासिक माना जा रहा है। अन्य 4,000 चीनी पर्यटक भी 10 मई को इस सूप का आनंद लेंगे।
पिछले साल मर्स के प्रकोप के बाद कोरिया में घटी थी चीनी पर्यटकों की संख्या
सियोल पार्क के मेयर वोन-सून ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बानपो हैंगगैंग पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए चीनी मेहमानों ने वास्तविक सियोल का अनुभव लिया होगा, जो छुट्टियां बिताने के लिहाज से शहर का सबसे पसंदीदा पार्क है। दक्षिण कोरिया में घातक मध्य पूर्व रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) के प्रकोप के बाद साल 2015 में चीनी पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई थी। तब से अधिकारी पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए कई उपायों पर जुटे हुए हैं।
Latest World News