1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: कोयला खदान विस्फोट के मामले में मालिक सहित 4 लोग गिरफ्तार

चीन: कोयला खदान विस्फोट के मामले में मालिक सहित 4 लोग गिरफ्तार

चीन में चार दिन पहले कोयला खदान में फंसे 21 मजदूरों की मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आज कोयला खदान के मालिक समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन में चार दिन पहले कोयला खदान में फंसे 21 मजदूरों की मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आज कोयला खदान के मालिक समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। देश-विदेश की और खबरों के लिए यहां करें क्लिक

आपातकालीन बचाव मुख्यालय ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किये गये चार व्यक्तियों में तीन कोयला खदान के प्रबंधक हैं।

उल्लेखनीय है कि हेईलोंगजियांग प्रांत के क्विटेहे सिटी की एक निजी कोयला खदान में मंगलवार को विस्फोट के बाद यहां काम करने वाले मजदूर कोयला खदान के अंदर ही फंस गये थे।

कोयला खदान में फंसे कुल 22 में से 21 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। बचाव दल ने कल कोयला खदान में मारे गये 21 मजदूरों के शव निकाल लिये हैं, जबकि लापता मजदूर की तलाश की जा रही है।

चीन की सरकारी सीसीटीवी ने बताया कि खदान में जहरीली गैस के कारण बचाव दल के लोग मजदूरों तक नहीं पहुंच पाये। इसके अलावा बीमा कंपनियां खदान में मारे गये मजदूरों के परिवारों से दावों के निपटान के लिए संपर्क कर रही हैं।

पुलिस ने बताया कि शुरआती जांच में पता चला है कि खदान में दुर्घटनावश यह विस्फोट हो गया था और इस खदान के पास लाइसेंस भी नहीं था।

Latest World News