1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: 4 घरों के गिरने से कम से कम 4 लोगों की मौत

चीन: 4 घरों के गिरने से कम से कम 4 लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के तटीय झेजियांग प्रांत में चार घरों के ध्वस्त हो जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि बचावकर्ता वानजाउ के

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन के तटीय झेजियांग प्रांत में चार घरों के ध्वस्त हो जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि बचावकर्ता वानजाउ के लुचेंग औद्योगिक जिले में मलबे में फंसे लोगों की संख्या की अभी पुष्टि कर रही है। एक शुरूआती अनुमान के मुताबिक 20 से अधिक लोग दफन हो गये।

इसमें बताया गया है कि चार लोगों की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य को बचा लिया गया। मकानों के ध्वस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है। हाल के वर्षों में खराब गुणवत्ता के कारण कई इमारतें ध्वस्त हो गयी हैं। मई में, दक्षिण पश्चिम में गुइझोउ प्रांत में भूस्खलन के चलते एक आवासीय इमारत के ध्वस्त हो जाने के कारण 16 लोगों के मरने की खबर थी।

Latest World News