1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी ड्रोन हमला मे 4 आतंकवादी मारे गए: यमन

अमेरिकी ड्रोन हमला मे 4 आतंकवादी मारे गए: यमन

अलकायदा के ठिकानों पर यमन के दक्षिण-पूर्वी प्रांत शाब्वा में अमेरिकी ड्रोन हमले में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।

4 terrorist killed in us drone attack: Yemen- India TV Hindi
4 terrorist killed in us drone attack: Yemen

अदेन: अलकायदा के ठिकानों पर यमन के दक्षिण-पूर्वी प्रांत शाब्वा में अमेरिकी ड्रोन हमले में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। यमन सुरक्षा सूत्रों ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, "शाब्वा प्रांत के अजान शहर में अलकायदा की जांच चौकियों और शिविरों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में अलकायदा के चार आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि तीन अन्य घायल हो गए"।

स्थानीय लोगों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी ड्रोन कई घंटे तक अजान के हवाई क्षेत्र में घूमते रहे और उसके बाद क्षेत्र में भारी विस्फोट की आवाजें सुनी गई।

यमन में अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादियों ने अदन में दो पुलिस थानों पर ग्रेनेड फेंके, जहां काफी नुकसान हुआ। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, अदन में गुरुवार को भी बड़े पैमाने पर यमन-सऊदी अरब सैन्याभ्यास जारी रहा।

Latest World News