इस्लामाबाद: अफगानिस्तान के पकतिका प्रांत में तालिबान का एक शीर्ष आतंकवादी आजम तारिक ढेर हो गया। सूत्रों ने पाकिस्तान में जनजातीय पत्रकारों को बताया, शनिवार देर रात अफगान सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान में दस तालिबानी आतंकवादी मारे गए जिसमें आजम तारिक भी है।
कुछ सूत्रों का कहना है कि इस अभियान में आजम का बेटा भी मारा गया है। कुछ मीडिया वर्ग के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने तालिबान नेता की मौत की पुष्टि की।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान :टीटीपी: से मई 2014 में अलग हुए सजना गु्रप के प्रवक्ता ने कहा कि टीटीपी का पूर्व प्रवक्ता आजम खान तारिक कथित रूप से पक्तिका प्रांत में कल अफगान एवं नाटो बलों के हवाई हमले में मारा गया।
प्रवक्ता के अनुसार तारिक का बेटा और नौ दूसरे आतंकवादी भी अभियान में मारे गए। तारिक उर्फ रईस खान के सिर पर दो करोड़ रपए का इनाम था।
Latest World News