कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के एक अस्पताल में हुए धमाके में 40 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 के करीब अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका क्वेटा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिलाल अनवर कसी की हत्या के बाद हुआ है जिन्हे एक अज्ञात बंदूक धारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे के बाद भी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर हवाई फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं। बलूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुगाती का कहना है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा में चूंक का मामला है और वो खुद इस मामले की निजी तौर पर पड़ताल करवाएंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने धमाके के बाद काफी देर तक हवाई फायरिंग की थी। वहीं इस हादसे के बाद अस्पताल में खौफ का माहौल है।
Latest World News