व्लॉदिवोस्तक: रूस के पूर्वी साइबेरियाई शहर इरकुत्स्क में 'बाथ लोशन' पीने से 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि इस लोशन में अल्कोहल मौजूद था, जिसे इन लोगों ने पिया था।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खबरों के मुताबिक, इन सभी की हालत यह लोशन पीने के बाद बिगड़ गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी जांच में इस लोशन में मेथोनॉल पाया। पुलिस यह शराब बेचने वाली दुकानों की तलाश कर रही है। रूस में सरोगेट (एथेनॉल) युक्त की शराब की वजह से बीमार पड़ने वाले हादसे सामान्य हैं लेकिन इरकुत्स्क मामला हाल के वर्षों का सबसे घातक है। सूत्रों के मुताबिक इस घातक ड्रिंक को कुल 57 लोगों ने पिया था।
सूत्रों के मुताबिक, इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि बाकी के मरीजों की हालत भी काफी चिंताजनक है। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाए जाने के वक्त सारे मरीज बेहोश थे। इनमें से कइयों की हालत नाजुक है। इस घातक ड्रिंक को इरकुत्स्क के पास स्थित एक हाउस फैक्ट्री में बनाया गया था। रूसी अधिकारियों ने घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है।
Latest World News