A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकंप

पाकिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकंप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गयी। मीडिया की खबरों के मुताबिक भूकंप के बाद बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल

पाकिस्तान में 5.1...- India TV Hindi
पाकिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकंप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गयी। मीडिया की खबरों के मुताबिक भूकंप के बाद बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

अमेरिकी भूवैग्यानिक सर्वेक्षण :यूएसजीएस: के मुताबिक भूकंप का केन्द्र इस्लामाबाद के पूर्वोत्तर में केवल 15 किलोमीटर दूर मरगल्ला की पहाडि़यों में 26 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह के 1:59 मिनट पर आया।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, एबटाबाद और पूर्वी पंजाब सहित अन्य पर्वतीय इलाकों और उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किये गए।

भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे लेकिन इस दौरान किसी प्रक्रार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Latest World News