1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान व भारत में भी हिली धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान व भारत में भी हिली धरती

काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान में केंद्रित 5.3 तीव्रता के भूकंप का झटका राजधानी काबुल और सीमा पार पाकिस्तान में महसूस किया गया, लेकिन तत्काल किसी तरह की जान माल की क्षति की खबर नहीं है। भारत

5.3-magnitude earthquake in Afghanistan- India TV Hindi
5.3-magnitude earthquake in Afghanistan

काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान में केंद्रित 5.3 तीव्रता के भूकंप का झटका राजधानी काबुल और सीमा पार पाकिस्तान में महसूस किया गया, लेकिन तत्काल किसी तरह की जान माल की क्षति की खबर नहीं है। भारत में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पिछले साल इसी इलाके में आया था 7.5 तीव्रता का भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जर्म से दक्षिणपूर्व में 35 किलोमीटर की दूरी पर था। यह जगह कम आबादी वाले हिन्दूकुश क्षेत्र का हिस्सा है। पिछले साल अक्तूबर में इसी क्षेत्र में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप से उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में भारी तबाही हुई थी और करीब 400 लोग मारे गए थे।

कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके

जम्मू एवं कश्मीर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, "भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की हिंदू कुश पहाड़ी क्षेत्र में जमीन के नीचे 170 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।" कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। प्रांतीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक राज्य में भूकंप के कारण किसी के मरने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

दिल्ली में धरती हिली

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र में था।

Latest World News