पाक में पैदल जा रहे पांच श्रद्धालुओं की भूख, प्यास से मौत
पाक में पैदल जा रहे पांच श्रद्धालुओं की भूख, प्यास से मौत
Bhasha
Published : Jul 15, 2015 11:34 am IST, Updated : Jul 15, 2015 12:08 pm IST
कराची: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर बलूचिस्तान में आज अल्पसंख्यक जिकरी समुदाय के कम से कम पांच श्रद्धालु मृत पाए गए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि इन श्रद्धालुओं की मौत भूख, प्यास और
पाकिस्तान में पांच श्रद्धालुओं की भूख प्यास से मौत हुई
कराची: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर बलूचिस्तान में आज अल्पसंख्यक जिकरी समुदाय के कम से कम पांच श्रद्धालु मृत पाए गए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि इन श्रद्धालुओं की मौत भूख, प्यास और लू लगने से हुई। ग्वादर के उपायुक्त अब्दुल हमीद अबरो ने बताया कि पांचों श्रद्धालुओं ने रविवार को घुंदी कप्पेर से तुरबत के कोह ए इमाम के लिए यात्रा शुरू की थी। ये लोग केच जिले के कापर पहाड़ी इलाके में मृत पाए गए। कोह ए इमाम जिकरी समुदाय का पवित्र धार्मिक स्थल है।