1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के एयरपोर्ट पर 5 भारतीय मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

चीन के एयरपोर्ट पर 5 भारतीय मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

चीन के हुनान प्रांत में एक हवाई अड्डे पर 5 भारतीय भारत से कथित रूप से 18 किलोग्राम गांजा की तस्करी करने को लेकर गिरफ्तार किए गए हैं।

5 indians arrested at airport in china - India TV Hindi
5 indians arrested at airport in china

नई दिल्ली: चीन के हुनान प्रांत में एक हवाई अड्डे पर 5 भारतीय भारत से कथित रूप से 18 किलोग्राम गांजा की तस्करी करने को लेकर गिरफ्तार किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 7 सितंबर केा कोलकाता से कुनमिंग हवाई अड्डे पर पहुंचने पर इन पांचों को धर लिया गया क्योंकि उन्होंने खाने के पैकेटों एवं लैपटॉप बैगों में गांजा रख रखा था। हवाई अड्डे पर स्कैनरों से इन ड्रग पैकेटों का पता चला।

अधिकारियों ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी की सूचना भारतीय अधिकारियों को दे दी गयी है और उन्हें 21 सितंबर के लिए दूतावास पहुंच मंजूर की गयी है। फिलहाल 7 भारतीय गुआंक्सी और गुआंगझाउ की जेलों में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में बंद हैं। चीन में मादक पदार्थ की तस्करी गंभीर अपराध समझी जाती है और कुछ मामलों में तो मृत्युदंड या लंबी कैद का भी प्रावधान है।

जुलाई में एक कोलंबियाई मॉडल को मादक पदार्थ की तस्करी के जुर्म में 15 साल की कैद की सजा सुनायी गयी थी।

Latest World News